Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jun 08, 2013 - 16:01:23 PM


Title - तत्काल टिकट लेने के लिए खून तक बहता है, और क्‍या-क्‍या होता है, बयां कर रहीं ये तस्वीरें
Posted by : riteshexpert on Jun 08, 2013 - 16:01:23 PM

गोरखपुर. रेलवे ने तत्काल टिकट के खेल से दलालों को दूर रखने की चाहे कितनी भी कोशिश कर ली हो, लेकिन उनका खेल बदस्तूर जारी है। दलालों के चलते टिकट न मिलने का खौफ गोरखपुर और आसपास के जिलों के रहने वाले लोगों पर इतना हावी है कि इसके लिए अपनी जान तक देने पर आमादा हैं। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पीआरएस पर रोज खून बहता है। किसी का सर फूटता है, तो किसी की टांग टूटती है, लेकिन अपनों से मिलने की ख्वाहिश में लोग रोज अपनी जान दांव पर लगाते चले जा रहे हैं। कमोवेश यह स्थिति देश के हर रिजर्वेशन काउंटर की है।